Benefits of Meditation | dhyan ke labh
ध्यान(meditation) जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण
अंग है। तो आज उसी Meditation के कुछ benefits
की बात करेंगे और जानेंगे क्या है ध्यान के लाभ (benefits of Meditation)
meditation करना जीवन में सारी सुख शान्ति लाता
है। meditation से benefit काफी सारे है।
ध्यान है मन का शांत हो जाना, ध्यान है
अपने विषय में , अपने उद्देश्य में डूब सा जाना, लीन हो जाना। ध्यान है अपने अस्तित्व
के साथ एक हों जाना और खासकर एक दिव्यता से भर जाना meditation से हर स्तर पर लाभ
होता है। यह हमारे body, mind, & life style हर चीज से ध्यान सम्बन्ध रखता है।
तो जानते हे ध्यान के कुछ खास लाभ
· Meditation हमारे शरीर को relax करता है। चुकी इसकी शुरुआत
ही आसन और प्राणायाम से होती है इसलिए इसका सीधा लाभ हमें अपने शरीर पर दिखता है।
क्रिया ध्यान करते हुए हम एक शांति सा अनुभव करते है।
· ध्यान हमारे पाचन शक्ति (metabolism) को ठीक करता है।
· ध्यान से हमारी एकाग्रता(concentration) बहुत बढ जाती है। क्योकि इसका
अर्थ ही है “बोध का एक विषय पर स्थिर हो जाना”।
· ध्यान से हमारी याददाश्त बहुत अच्छी हो जाती है। जेसे
ही हमारा बोध(awareness) बढ़ता है, हर चीज हम होश के साथ करते है , और होश के साथ
की हुई हर चीज हमेशा हमें याद रहतीं है।
· ध्यान हमारे negative विचारों को दूर करता है।
· ध्यान मन को शांत करकें अपूर्व शांति का अनुभव
कराता है। क्योकि ध्यान से विचार थमते है।
· ध्यान का लाभ हमें अपने कार्य में भी दिखाई देता
है। ध्यान से हमारा मन काम को और अधिक जोश के साथ करता है।
· ध्यान से आलस कम होता है।
· ध्यान हमारी अन्तः उर्जा को बढाता है
· ध्यान हमारे सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाता है।
· ध्यान हमारी चेतना बोध (consciousness) को बढाता
है।
· ध्यान से हमें अतेंद्रिय अनुभव (supernatural
experience)होते है।
· अधिक ध्यान हमारे मन के गुप्त रहस्यों को उजागर
करता है। वे सारे अनुभव हमारे जीवन को एक नयी दिशा एक नयी सोच देते है।
ध्यान एक समुद्र की तरह है। इसमें बहुत गहराई है
जो की हमारे भीतर की हमारे मन की ही गहराई है। इसके लाभ अनंत(infinite) है बस
जरुरत है तो इसे शुरू करने की।